Breaking NewsEntertainment

सोनू निगम के बेटे निवान ने किया म्यूजिक डेब्यू,19 साल की उम्र में गाया पहला गीत

सोनू निगम के बेटे निवान भी अब म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी में जुट गए हैं और ये गुड न्यूज खुद सोनू निगम ने शेयर की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके 19 साल के बेटे ने 'स्लाइड' (Slide) के जरिए म्यूजिक डेब्यू किया है।

Bollywood News: दिवाली पर सोनू निगम ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। सोनू निगम ने अपने हालिया पोस्ट में बताया है कि उनके 19 साल के बेटे निवान ने उनकी पहली शॉर्ट फिल्म ‘स्लाइड’ के जरिए म्यूजिक की दुनिया में कदम रख दिए हैं। इस फिल्म में निवान ने म्यूजिक दिया है, जिसे लेकर सिंगर बेहद खुश हैं। सोनू निगम ने अपनी पत्नी मधुरिमा निगम के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए ये खुशखबरी शेयर की और निवान में पिछले कुछ सालों में आए बदलावों के बारे में भी बताया। अपने पोस्ट में सोनू निगम ने अपने बेटे के बचपन की परफॉरमेंस से लेकर, उसके पहले इंडिपेंडेंट म्यूजिकल प्रोजेक्ट की तैयारी तक के सफर के बारे में बताया है।

निवान के म्यूजिक डेब्यू पर सोनू निगम ने जताई खुशी

सोनू निगम ने अपने पोस्ट में सिर्फ निवान के नए गाने के बारे में ही नहीं, बल्कि निवान के शारीरिक बदलाव, उनकी ट्रेनिंग और म्यूजिक और डांसिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए की गई कड़ी मेहनत के बारे में भी बात की। उन्होंने अपने बेटे की शुरुआती परफॉरमेंस की भी झलकियां फैंस को दिखाई हैं, जिनमें से कुछ ऐसी थीं, जिन्हें शायद दर्शकों ने तब देखा था जब निवान की उम्र महज चार साल थी।

निवान के म्यूजिक डेब्यू से खुश सोनू निगम

सोनू निगम ने अपने पोस्ट में निवान के आत्मविश्वास में आए  बड़े बदलाव के बारे में बताया। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनका बेटा उनके सामने गाने में भी शरमाता था और आज वह वोकल कोच के साथ काम कर रहा है। सोनू निगम के अनुसार, निवान की तैयारियों में डांस रिहर्सल और फिटनेस रूटीन भी शामिल हैं।

Advertisements
Ad 29

सोनू निगम का पोस्ट

सोनू निगम ने अपने 19 साल के बेटे के बॉलीवुड डेब्यू की खबर देते हुए लिखा- ‘दिवाली के इस शुभ और पावन अवसर पर, निवान म्यूजिक की दुनिया में अपना सफर शुरू कर रहे हैं। निवान ने अपने दादाजी और पिता से अलग, अपने लिए एक नई राह चुनी है, ताकि वो अपने लिए एक नई राह तलाश कर सके। एक गोल-मटोल बच्चे से लेकर एक छरहरे नौजवान तक, एक ऐसा बच्चा जो कभी अपने पिता के सामने गान में भी शर्माता था और आज वही निवान अपने वोकल कोच द्वारा सिखाई एक्सरसाइज का दिन में 16 घंटे रियाज करता है। वो दिग्गज ‘पू ​​बियर’ (Poo Bear) के साथ स्टूडियो में एक ही बार में शानदार रिकॉर्डिंग कर रहा है।’

4 साल की उम्र में गाया गाना

सोनू निगम अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं – ‘जो बच्चा कभी 3 मिनट जॉगिंग करने में भी थक जाता था, आज वह अपनी स्किल्स को निखारने के लिए घंटों डांस प्रैक्टिस करता है। निवान ने हमारे पूरे परिवार को बहुत खुश और आभारी बना दिया है (वैसे, मैं ‘गर्व’ या ‘प्राउड’ जैसे शब्द का इस्तेमाल करने से बचता हूं!)। 4 साल की उम्र में स्टूडियो में ‘कोलावेरी डी’ गाने से लेकर, साढ़े 4 साल की उम्र में स्टेज पर ‘अभी मुझमें कहीं’ गाने तक, निवान को आप सबसे इतना प्यार मिला है, वह सच में बहुत किस्मत वाला है। कृपया हमशा उसे अपना आशीर्वाद दें कि वे आगे का सफर पूरी गरिमा, कड़ी मेहनत, जुनून और विनम्रता के साथ जारी रखे। अपना प्यार उस पर बनाए रखें… पेश है निवान निगम का गाना – “स्लाइड” (SLIDE)।’

सोनू निगम की सर्जरी

पिछले दिनों सोनू निगम की सर्जरी हुई थी। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ऑपरेशन थिएटर में मोहम्मद रफी साहब का गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाते हुए नजर आए। मुश्किल हालात में भी सोनू निगम ने हिम्मत नहीं हारी और दर्द के बावजूद गाना गाते रहे। उन्होंने अपने इस अनुभव को जॉय ऑफ म्यूजिक बताया। उनके इस अनोखे परफॉर्मेंस ने फैंस का ध्यान खींच लिया था और कई ने उनके इस जज्बे की जमकर तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button