Breaking NewsUttarakhand

दून के लाल लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा ने दिया बलिदान, प्रदेश में शोक की लहर

उत्तराखंड ने देश की रक्षा में अपना एक और वीर सपूत खो दिया। सेना के अधिकारी के निधन की खबर मिलते ही देहरादून के नागनाथ क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का सेना से पुराना नाता रहा है।

देहरादून। जनपद देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के निवासी और भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5/3 गोरखा राइफल्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2026 की शाम लगभग 7:15 बजे ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। उनके बलिदान की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

वर्ष 1984 में जन्मे प्रभाकर थापा को देश सेवा की प्रेरणा अपने परिवार से ही मिली थी। उनके पिता निर्मल थापा भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। प्रभाकर थापा ने स्कूली शिक्षा कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से की थी, जहां वे 2002 बैच के छात्र रहे।

Advertisements
Ad 29

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और दिसंबर 2006 को सेना की तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया। लगभग दो दशक के सैन्य करियर में उन्होंने कई दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button