Breaking NewsUttarakhand

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट में अपनी स्पिन गेंदबाजी से खास पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान खेल और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया और भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button