Breaking NewsUttarakhand

अपनी बेदाग़ और ईमानदार छवि के लिए पहचाने जाते हैं डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर अपनी सामाजिक संस्था के जरिए असहाय व जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी मुहैया करवा रहे हैं। उनके प्रयासों द्वारा क़ई बच्चे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं और अपना भविष्य संवार रहे हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। वहीं वे जनता की समस्याओं को भी विभिन्न मंचों पर प्रमुखता से उठाते नज़र आते हैं।

ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर अपनी सामाजिक संस्था के माध्यम से आम व जरूरतमंद लोगों की मदद करते आये हैं। वे असहाय लोगों की सहायता हेतु सदैव आगे रहते हैं और लाचार लोगों की मदद को हाथ बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर अपनी सामाजिक संस्था के जरिए असहाय व जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी मुहैया करवा रहे हैं। उनके प्रयासों द्वारा क़ई बच्चे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं और अपना भविष्य संवार रहे हैं।

Advertisements
Ad 29

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर के प्रयास यहीं नहीं थमते, वे अपनी संस्था ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के बैनर तले क़ई तरह के कैम्प लगवाकर लोगों को निःशुल्क सुविधाएं भी उपलब्ध करवाते आये हैं। यह उनकी ईमानदार कोशिशों का ही परिणाम है कि वे आज जनता के बीच एक सच्चे समाज सेवक के रूप में पहचाने जाते हैं।

अपनी ईमानदार और बेदाग छवि के चलते डॉ. अभिनव कपूर ने आम जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोग आज उन्हें आस भरी निगाहों से अपने भावी नेता के रूप में देख रहे हैं, क़ई बुद्धिजीवी लोगों का मत है कि यदि ऐसा कर्मठ, जुझारू और ईमानदार व्यक्ति जनता का प्रतिनिधित्व करेगा तो, निश्चित तौर पर जनता का कल्याण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button