Breaking NewsSports

टेस्ट क्रिकेट में भारत का ऐतिहासिक धमाका, तोड़े कई पुराने रिकॉर्ड्स

भारतीय टीम की तरफ से वेलिंग्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में रिकॉर्ड 720 रनों का स्कोर देखने को मिला जिसके दम पर टीम इंडिया ने कई पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

IND Vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के चौथे दिन जब अपनी पहली पारी को 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित किया तो उसी के साथ उन्होंने कई पुराने बड़े रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया। टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में काफी जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसके दम पर वह घर के बाहर जहां टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वाधिक पारी स्कोर बनाने में कामयाब रही तो वहीं वह अब एक पारी में सबसे ज्यादा बार 700 से अधिक रनों का स्कोर बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आगे निकलकर नंबर-2 की पोजीशन पर काबिज हो गई है।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का उसी के घर पर तोड़ा सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड में अब टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम पर दर्ज हो गया है, जिसमें उन्होंने कीवी टीम के रिकॉर्ड को उन्हीं के घर पर तोड़ने का काम किया है। न्यूजीलैंड में टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इस मुकाबले से पहले कीवी टीम के ही नाम पर था जिसमें उन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ हैमिल्टन के स्टेडियम में 715 रनों के स्कोर पर अपनी पारी को घोषित किया था। अब भारतीय टीम ने 720 रनों का स्कोर बनाने के साथ इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। वहीं न्यूजीलैंड में भी किसी मेहमान टीम का भी यह अब तक का सर्वाधिक पारी स्कोर है जिसमें उन्होंने साल 1995 में वेस्टइंडीज के 660 रनों के पारी स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा यह टीम इंडिया का अब तक का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे ज्यादा पारी स्कोर भी है।

भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर

Advertisements
Ad 29
  • बनाम इंग्लैंड – 759 रन (साल 2016, चेन्नई)
  • बनाम श्रीलंका – 726 रन (साल 2009, ब्रेबोर्न)
  • बनाम न्यूजीलैंड – 720 रन (साल 2026, वेलिंग्टन)
  • बनाम श्रीलंका – 707 रन (साल 2010, कोलंबो)
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया – 705 रन (साल 2004, सिडनी)

टीम इंडिया ने पांचवीं बार टेस्ट में बनाया 700 से अधिक का स्कोर

टेस्ट क्रिकेट में अब भारतीय टीम एक पारी में सबसे ज्यादा बार 700 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उन्होंने इस कारनामे को पांचवीं बार अंजाम दिया है। इस लिस्ट में श्रीलंका की टीम पहले नंबर पर काबिज है जिन्होंने 7 बार टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 700 या उससे अधिक रनों का स्कोर बनाया है। वहीं तीसरे नंबर पर 4-4 बार यह कारनामा करने वाली इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम संयुक्त रूप से है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 700 या उससे अधिक का स्कोर एक पारी में बनाने वाली टीमें

  • श्रीलंका – 7 बार
  • भारत – 5 बार
  • इंग्लैंड – 4 बार
  • ऑस्ट्रेलिया – 4 बार
  • वेस्टइंडीज – 4 बार
  • पाकिस्तान – 2 बार
  • न्यूजीलैंड – एक बार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button