Breaking NewsEntertainment

Entertainment : फिर शादी के बंधन में बंधी सामांथा रुथ प्रभु, फेमस डायरेक्टर से की दूसरी शादी

सामांथा रुथ प्रभु और राज ने आखिरकार शादी कर ली है। दोनों की शादी की पहली झलकियां भी सामने आ गई हैं। इन्हें आधिकारिक तौर पर एक्ट्रेस ने ही पोस्ट किया है। ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया है।

Entertainment News: कई महीनों से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और ‘द फैमिली मैन’ के को-क्रिएटर राज निदिमोरू ने शादी कर ली है। दोनों अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। लंबे वक्त से ऐसी चर्चाएं थीं कि दोनों डेट कर रहे हैं और जल्द शादी करने वाले हैं, दोनों ने ही इस पर चुप्पी साधे रखी और अब खुलेआम अपने प्यार ऐलान कर दिया है। दोनों ने खूबसूरत शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी है। दोनों की तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं और उन्हें खूब सारे बधाई संदेश मिल रहे हैं।

कब हुई शादी?

सामंथा और राज ने इस रिश्ते को शादी के रिश्ते का नाम दे दिया है। शनिवार को एक शांत, आध्यात्मिक और बेहद निजी समारोह में एक नई शुरुआत की। कपल ने कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में सात फेरे लिए, जहां केवल उनके कुछ बहुत ही करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। शादी की पहली तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर कीं, जिनके सामने आते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई। सामंथा ने अपनी तस्वीरों के साथ दिखाया कि कैसे उन्होंने अपनी शादी को सादगी के बीच खूबसूरती से मनाया। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने सिर्फ शादी की तारीख शेयर की है।

कैसा है सामांथा का ब्राइडल लुक

Advertisements
Ad 27

अभिनेत्री ने बारीक जरी के काम से सजी लाल सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे पारंपरिक सोने की ज्वेलरी ने और भी भव्य बना दिया। उनका लुक एक साथ शाही और सरल दोनों ही नजर आया। वहीं राज निदिमोरू सफेद कुर्ता-पायजामा और बेज नेहरू जैकेट में काफी गरिमामय लगे। दोनों की जोड़ी तस्वीरों में बेहद खुश और सहज दिखाई दे रही थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले कपल ने एक प्री-सेरेमनी रिंग एक्सचेंज किया। इस दौरान ली गई तस्वीरों में सामंथा अपनी सुंदर वेडिंग रिंग कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए दिखाती नजर आईं। यह छोटा-सा लेकिन दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। दोनों की इन तस्वीरों ने यह साफ कर दिया कि वे लंबे समय से चल रही अफवाहों पर अब खुलकर मुहर लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कब आए दोनों करीब

सामंथा और राज की नजदीकियों की चर्चा 2024 की शुरुआत से ही शुरू हो गई थी। अक्सर दोनों के इंस्टाग्राम इंटरैक्शन और साझा तस्वीरों ने फैंस को और जिज्ञासु बना दिया था। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। उनकी चुप्पी ने अटकलों को और बढ़ाया, और हर नई पोस्ट या इंटरव्यू के साथ इन अफवाहों को नया मोड़ मिलता रहा। राज और सामंथा का पहला प्रोफेशनल मिलन 2021 में हुआ था, जब सामंथा ‘द फैमिली मैन’ सीजन 2 में नजर आई थीं।

इस सीरीज में साथ किया काम

शो में उनका किरदार खूब चर्चा में रहा और उनकी परफॉर्मेंस की आलोचकों सहित सभी ने तारीफ की। इसके बाद दोनों ने वरुण धवन स्टारर सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी साथ काम किया, जहाँ उनके बीच पेशेवर समझ और व्यक्तिगत समीपता और मजबूत होती दिखाई दी। अब जब दोनों ने नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी उन्हें भरपूर शुभकामनाएं दे रहे हैं। सामंथा और राज की यह शांत, दिल को छू लेने वाली शादी बताती है कि कभी-कभी सबसे सुंदर कहानियाँ सबसे सादगी से लिखी जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button