Breaking NewsUttarakhand

‘मसूरी गोलीकांड’ की 31वीं बरसी पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने शहीदों को किया नमन

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान हमें निरंतर यह स्मरण कराता है कि उत्तराखंड केवल एक भू-भाग नहीं बल्कि त्याग और संघर्षों से अर्जित हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और पहचान का प्रतीक है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ‘मसूरी गोलीकांड’ की 31वीं बरसी पर अमर शहीद आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले ‘मसूरी गोलीकांड’ के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।

Advertisements
Ad 26

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान हमें निरंतर यह स्मरण कराता है कि उत्तराखंड केवल एक भू-भाग नहीं बल्कि त्याग और संघर्षों से अर्जित हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और पहचान का प्रतीक है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं आंदोलनकारियों को कृतज्ञ भाव से विनम्र श्रद्धांजलि। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण हेतु आपका बलिदान अविस्मरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button