Breaking NewsUttarakhand

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारत के इतिहास में 10 मार्च एक महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है। इस दिन समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। उनके द्वारा किये गये जनहित के कार्यों एवं समाज सुधार की दिशा में किये गये प्रयासों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Advertisements
Ad 27

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारत के इतिहास में 10 मार्च एक महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है। इस दिन समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को वर्तमान महाराष्ट्र में स्थित नायगांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने भारत और विशेषकर महाराष्ट्र में समाज सुधार आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई।

वंशिका सोनकर ने कहा- सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और बाल विवाह के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनके द्वारा किये गये महान कार्यों को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button