Breaking NewsUttarakhand

भड़काऊ भाषण देने पर काली सेना के प्रदेश संयोजक समेत 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

काली सेना उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महापंचायत बुलाकर विवादित शब्दों का प्रयोग कर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने का आरोप लगाया गया है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के बालावाला क्षेत्र में महापंचायत बुलाकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में काली सेना उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक भूपेश जोशी समेत 200 लोगों के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि चौकी इंचार्ज बालावाला संजय रावत की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि जोशी ने विवादित शब्दों का प्रयोग कर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

Advertisements
Ad 29

पुलिस के अनुसार इससे साम्प्रदायिक तनाव बढ़ा है। मौके पर मौजूद चीता मोबाइल टीम ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button