Breaking NewsUttarakhand

पछवादून के विद्यालयों में किया जा रहा “नवीन नामांकन महोत्सव” का आयोजन

राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेलाकुई में भी "नवीन नामांकन महोत्सव" बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

देहरादून। जनपद देहरादून के पछवादून क्षेत्र के विद्यालयों में इन दिनों “नवीन नामांकन महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

“नवीन नामांकन महोत्सव” के इस आयोजन के चलते पीएम शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इटर कॉलेज सेलाकुई, देहरादून में कक्षा 6 तथा कक्षा 9 में प्रवेश हेतु आये छात्र-छात्राओं में अति उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी थपलियाल द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुष्प माला पहनाकर तथा प्रवेश देकर उनका स्वागत किया गया।

Advertisements
Ad 27

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका प्रभा खडूरी, शीतल चौधरी, प्रवक्ता विनोद थपलियाल, प्रवक्ता देवेंद्र सिंह रावत, जयवीर बर्तवाल, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

वहीं राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेलाकुई में भी “नवीन नामांकन महोत्सव” बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सराहनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प, चॉकलेट एवं मिष्ठान अर्पित कर स्वागत किया गया। उन्हें विद्यालय की शैक्षिक एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह उपस्थित रहे, उनके द्वारा विद्यालय के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा भी की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बबीता देवी व विद्यालय में कार्यरत अध्यापक एवं बीआरपी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button