Breaking NewsUttarakhand
देहरादून में चूना भट्टा के पास मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस टीम
राजधानी देहरादून के चुना भट्टा में एक महिला का लाश मिली है, जोकि तीन से चार दिन पुरानी है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून के चूना भट्टा में एक लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर जांच के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक लाश एक महिला की बताई जा रही है, जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 साल है।
महिला का शव तीन से चार दिन पुराना है। लाश चूना भट्टा के पास खंडारघर में पड़ी मिली है। महिला की लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं इस घटना से स्थानीय निवासी दहशत में है।
बताते चलें कि बीते बुधवार को ऐसी ही एक घटना में प्रेमनगर क्षेत्र के मांडूवाला के जंगल में एक महिला का शव बोरे में बंद मिला था। उक्त महिला की उम्र भी 35 वर्ष के लगभग ही बतायी गई थी। देहरादून में हफ्ताभर के भीतर घटी इन दो अलग-अलग घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये हैं, वहीं कानून व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है।




