Breaking NewsUttarakhand

आमजन की सुविधा के मद्देनजर सीएम ने प्राइवेट चिकित्सकों से ओपीडी प्रारंभ करने का किया अनुरोध

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी प्राइवेट चिकित्सकों से अनुरोध किया है कि वह अपनी ओ.पी.डी प्रारंभ करें जिससे आमजन को सुविधा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों उनकी आई.एम.ए के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता के अनुसार ओपीडी प्रारंभ करने की स्वीकृति हुई थी। परंतु उसके पश्चात भी कुछ चिकित्सकों द्वारा अभी तक अपनी ओपीडी को प्रारंभ नहीं किया गया है।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा सभी चिकित्सकों से विनम्र अनुरोध है कृपया आप सभी सहयोग करें और इस आपातकाल में आपका यह नैतिक दायित्व भी है और आवश्यकता के साथ ही जरूरत भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जनसेवक हैं जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना यह आपका परम धर्म भी है। अतः आप सभी ओपीडी प्रारंभ करें और जिन लोगों को आप की आवश्यकता है उनका आप इलाज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button