Breaking NewsNational

AAP ने जारी की दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, सोमनाथ भारती समेत 5 नेताओं को टिकट

लोकसभा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को PAC की मीटिंग और चुनाव उम्मीदवारों के नाम पर फैसला किया। पार्टी ने बैठक के बाद दिल्ली और हरियाणा की सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल चुनाव की तैयारियों में लग चुके हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को  PAC की मीटिंग और चुनाव उम्मीदवारों के नाम पर फैसला किया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली और हरियाणा में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं किसे मिला है इस बार लोकसभा के चुनावी मैदान में भाग लेने का टिकट।

इन नेताओं को मिला लोकसभा का टिकट

बड़ी सियासी खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा में अपने लोकसभा उम्मीादवारों के नाम का एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने साउथ दिल्ली से सहीराम, वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और ईस्ट दिल्ली से कुलदीप कुमार को टिकट दिया गया है। वहीं, हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेगे।

Advertisements
Ad 26
उम्मीदवार सीट
साउथ दिल्ली सहीराम
वेस्ट दिल्ली महाबल मिश्रा
 नई दिल्ली सोमनाथ भारती
ईस्ट दिल्ली कुलदीप कुमार
कुरुक्षेत्र सुशील गुप्ता

AAP-कांग्रेस के गठबंधन का फॉर्मूला

कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिली है। इसके साथ ही गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। वहीं गुजरात की 24 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और दो सीटों पर आप के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही हरियाणा की 9 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतरेंगे, वहीं कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button