Breaking NewsUttarakhand

Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश ने पहाड़ से मैदान तक दी राहत

Uttarakhand Weather Update: बीते कई दिनों से पहाड़ से मैदान तक गर्मी ने बेहाल किया हुआ था। देर रात बारिश ने कुछ राहत दी है। वहीं, आज रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक देर रात बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली।

वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements
Ad 29

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button