Breaking NewsUttarakhand

आजाद अली ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

देहरादून। दीपावली के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश सचिव आजाद अली ने समस्त देशवासियों शुभकामनाएं प्रेषित की। दिवाली की मुबारकबाद देते हुए आजाद अली ने कहा कि दीपावली का पर्व उत्साह और उमंग का त्योहार है। जिसे भारतवासी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

उन्होंने देश की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि इस बार दिवाली को सादगी से मनाएं। आजाद अली ने कहा कि इस दिवाली पर बम-पटाखों से परहेज करें एवं पर्यावरण की स्वच्छता का ध्यान रखते हुए ईकोफ्रेंडली दिवाली मनाएं।

Advertisements
Ad 29

आजाद अली ने कहा कि हर बार दिवाली पर भारत में धड़ल्ले से चाईनीज उत्पादों की खूब बिक्री होती है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार चाईनीज उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करें और भारत की तरक्की में अपना योगदान करें जिससे भारतीय कारीगरों को राहत मिल सके।

उन्होंने सभी से दिवाली के अवसर पर अहतियात बरतते हुए त्योहार मनाने की बात कही। उन्होंने समस्त देशवासियों को अपनी ओर से दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button