Breaking NewsNational

वाजपेयी के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन को दिल्ली स्थित आवास पर कई हस्तियां पहुंचीं। उनके पार्थिव शरीर को एम्स से लाकर तिरंगे में लपेट कर रखा गया है। शुक्रवार (17 अगस्त) सुबह साढ़े आठ बजे तक यहां अंतिम दर्शन किया जा सकेगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने पहुंचकर अंतिम दर्शन किया। केंद्र सरकार ने वाजपेयी के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

Advertisements
Ad 13

इस दौरान भारत और विदेश में भारतीय दूतावासों में 16 अगस्त से 22 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि शुक्रवार सुबह नौ बजे उनका पार्थिव शरीर पार्टी के मुख्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे यमुना के तट पर स्मृति स्थल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शवयात्रा दोहपर एक बजे शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button