Breaking NewsNational

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, आ गया प्री-मानसून, जानिए आज कहां-कहां बरसेंगे बादल

भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मुंबई में प्री-मानसून के चलते रविवार सुबह जमकर बारिश हुई।

नई दिल्ली/मुंबई। भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है। दक्षिण भारत के केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, मुंबई में रविवार सुबह से प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

मुंबई और इसके आसपास के इन इलाकों में हुई बारिश

रविवार सुबह से मुंबई, ठाणे, कल्याण और पूरे MMR क्षेत्र में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

Advertisements
Ad 29

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को मुंबई, पालघर और ठाणे जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के बारिश होने के आसार हैं।

सोमवार को भी मुंबई में होगी बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को पालघर और ठाणे जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए, सोमवार को इन क्षेत्रों के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। साथ ही सोमवार को मुंबई में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button