Breaking NewsNational

कोरोना की चपेट में आये अभिनेता अनुपम खेर के परिजन, जानिए कौन-कौन हुआ संक्रमित

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 49 हजार 997 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 27 हजार 754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 19 हजार 981 लोग भी स्वस्थ भी हो गए।

शनिवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8139 लोग संक्रमित मिले। यहां अब तक एक दिन का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। उधर, मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नानावटी के क्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ. अब्दुल एस अंसारी ने रात 3 बजे मीडिया को बताया कि अमिताभ की हालत पहले से बेहतर हैं। उधर, अभिनेता अनुपम खेर के परिवार में मां दुलारी खेर, भाई राजू खेर,भाभी और भतीजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी। अनुपम की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Advertisements
Ad 13

कोरोना अपडेट्स  

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपने आंकड़े जारी किए। पिछले 24 घंटों में 28 हजार 637 केस सामने आए और 551 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाख 49 हजार 553 हो गई है। इनमें से 2 लाख 90 हजार 58 एक्टिव केस हैं। 5 लाख 34 हजार 621 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 22 हजार 674 लोग दम तोड़ चुके हैं।
  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका की टीम ने रविवार सुबह अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को सैनिटाइज किया। अमिताभ और अभिषेक बच्चन की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
  • तेलंगाना के निजामाबाद शहर में कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से कब्रिस्तान ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि उन्हें अस्पताल की तरफ से एंबुलेंस नहीं दी गई। निजामाबाद सरकारी अस्पताल के अफसर नागेश्वर राव ने बताया कि मृतक का रिश्तेदार अस्पताल में ही काम करता है। उनके कहने पर शव परिवार को सौंप दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button