Breaking NewsEntertainment

अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉज़िटिव, पढ़िये पूरी खबर

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, जया बच्चन, श्वेता नंदा, अगस्त्य नंदा और नव्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Advertisements
Ad 27
बच्चन परिवार का एंटीजन टेस्ट हुआ था। इसमें अमिताभ और अभिषेक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, जया, ऐश्वर्या और आठ साल की आराध्या का भी टेस्ट हुआ। पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरे टेस्ट में ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना से संक्रमित पाए गए।

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर नानावटी के डॉक्टर का बड़ा बयान आया है। डॉक्टर अब्दुल एस अंसारी ने कहा, “बिग बी अस्पताल में बिल्कुल भी तनाव में नहीं हैं। अमिताभ और अभिषेक की हालत बिल्कुल ठीक है। दोनों न तो वेंटिलेटर पर हैं और न ही आईसीयू में। घर पर बिग बी का ऑक्सीजन लेवल 91 था, जो अस्पताल आने के बाद सुधरकर 95 हो गया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button