Breaking NewsEntertainment

अभिनेत्री ऋचा भद्र हुईं कोरोना वायरस की शिकार, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

मुंबई। खिचड़ी फेम अभिनेत्री ऋचा भद्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। ऋचा सीरियल में हंसा और प्रफुल की बेटी चक्की का किरदार निभाती थीं। ऋचा ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है। ऋचा ने लिखा- मैं आज सुबह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं।

बीएमसी को इसके बारे में इंफॉर्म कर दिया है और मैं घर में क्वारंटीन हूं। मुझे हल्के लक्षण हैं, मैं उन सभी लोगों से आग्रह कहती हूं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें जो बीते कुछ समय से मेरे आस-पास थे। प्लीज मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखें। मैं अपनी रिकवरी के रास्ते पर हूं। प्लीज सुरक्षित रहें और ध्या रखें।

Advertisements
Ad 29
 

ऋचा भद्रा ने एक इंटरव्यू में कहा- मुझे हल्के लक्षण हैं। मैंने एक दिन पहले टेस्ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऋचा मुंबई में अकेली रहती हैं। उन्होंने बताया- मैं हाल ही में अहदाबाद से वापिस आई थी, जहां मेरे पति रहते हैं। बीते कुछ दिनों से मुझे स्वाद और गंध महसूस नहीं हो रही थी। चाहे वो परफ्यूम हो या खाना। 

ऋचा ने आगे बताया,मैं अपनी मां से कह रही थी खाने में स्वाद क्यों नहीं आ रहा है। साथ ही मुझे खांसी और जुकाम था। तो मैंने सोचा टेस्ट करवाना चाहिए। बीएमसी ऑफिशियल्स बहुत सपोर्टिव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button