Breaking NewsUttarakhand

अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

शनिवार को उत्तराखंड के चारधाम में दिन के समय धूप खिली रही लेकिन, सुबह और शाम कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। ऊंची चोटियों में अभी भी बर्फ होने से निचले इलाकों में शीतलहर से रात के समय पारा काफी गिर रहा है।

Advertisements
Ad 29

देहरादून की बात करें तो रविवार को दून एवं आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 23 व सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 24.9 व 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button