Breaking NewsUttarakhand

त्रिपुरा एवं नागालैंड के चुनावों में भाजपा की जीत पर अजय सोनकर ने जताई खुशी

अजय सोनकर ने कहा कि ये जीत साबित करती है कि मोदी जी के काम सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गांव-गांव व घर-घर पहुंच रहे हैं।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने हाल ही में संपन्न हुए त्रिपुरा एवं नागालैंड के चुनावों में भाजपा द्वारा प्रचंड जीत हासिल करने पर हर्ष जताया एवं समस्त भाजपा परिवार और दोनो राज्यों की जनता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में मिली इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारों व विकास के कार्यों पर जनता की मुहर बताया है।

अजय सोनकर ने कहा कि ये जीत साबित करती है कि मोदी जी के काम सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गांव-गांव व घर-घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, पूर्ववर्ती सरकारों ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के वावजूद हमेशा पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास कार्यों से दूर रखा लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस क्षेत्र के सभी राज्यों को प्राथमिकता में रखते हुए वहां न केवल स्थानीय संस्कृति और जरूरतों के अनुरूप ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं साथ ही आधारभूत संरचनाओं को विकसित कर सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की है।

Advertisements
Ad 26

उन्होंने कहा, हमने अपनी सरकारों की परफॉर्मेंस के दम पर दोबारा जीतकर आने की परंपरा को इन दोनों राज्यों में भी कायम रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा, यदि हिमाचल, मेघालय और जम्मू-कश्मीर को छोड़ दें तो अन्य सभी 9 हिमालयी राज्यों में भाजपा की राष्ट्रवादी सरकारों का बनना देश की सुरक्षा के लिए शुभ संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button