Breaking NewsEntertainment

इस 100 करोड़ी फिल्म पर अक्षय कुमार ने फिर लगाया दांव, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी दिलचस्प फिल्मों के लाइनअप को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन सिनेमाघर पहुंची है। इसके साथ ही एक्टर को लेकर उनकी एक और फिल्म के बारे में रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। चर्चा है कि फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन के रिलीज होते ही अपनी अगली फिल्म को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, खास बात ये है कि अब फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने इसके लिए अपनी ही पिछली सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी 2 की ही अगली किश्त को लेकर आने की तैयारी में हैं।

सूत्रों की मानें तो सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी स्टार स्टूडियो और निर्देशक सुभाष कपूर के साथ बातचीत में हैं। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, ‘अक्षय, सुभाष और स्टार स्टूडियो जॉली एलएलबी की फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर बात कर रहे हैं। तीसरा भाग पहले की दोनों फिल्मों से भी बड़ा और विशाल होगा। इंतजार करिए फिल्म की टीम के आने वाले इस प्रोजेक्ट के मेगा ऐलान का।’ सूत्र ने बताया कि फिल्म की कहानी लॉक हो चुकी है और सभी स्टेकहोल्डर्स इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं।

2023 में रिलीज होगी अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3

Advertisements
Ad 29

रिपोर्ट की मानें तो फिल्ममेकर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 3 को अगले साल 2023 की शुरुआत में ही फ्लोर पर लेकर जाने की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं, फिल्म जॉली एलएलबी 3 को इसी साल के अंत तक रिलीज करने की भी प्लानिंग में हैं। अगर ऐसा हुआ तो अक्की के फैंस की चांदी होने वाली हैं।

इन फिल्मों में बिजी हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी कई फिल्मों में इन दिनों बिजी हैं। वो रामसेतु, कैप्सूल गिल, सेल्फी, ओह माय गॉड 2, बड़े मियां और छोटे मियां और स्काईफोर्स जैसी कई फिल्मों को लेकर आने की तैयारी में हैं। तो क्या आप अक्षय कुमार की इस बड़ी फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button