Breaking NewsEntertainment

हाथरस गैंगरेप पर गुस्से में बॉलीवुड, कईं सितारों ने ट्वीट कर जताया रोष

मुंबई। उत्तर प्रदेश के हाथरस में कुछ दिन पहले गैंगरेप का शिकार हुई युवती की आज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना से पूरा देश सकते में हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे भी अपना गुस्सा और दुख जाहिर कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन, स्वरा भास्कर और दीया मिर्जा समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है- यह जरूर बंद होना चाहिए। हाथरस… घृणा से परे।

 

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा है- हाथरस केस का दिल दहला देने वाली घटना है, हम सभी को शर्म आनी चाहिए! आतंक।

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने लिखा है- हम हाथरस के पीड़ित को भूल गए। हमने उसे हर स्तर पर विफल कर दिया। यह हमारे सामूहिक विवेक पर है।

Advertisements
Ad 13

 

गौहर खान ने भी ट्वीट करके न्याय की मांग की है-

 

बता दें कि हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि लड़की की आज सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। उन्होंने कहा, “इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद चारों आरोपियों के खिलाफ अब भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) भी जोड़ी जाएगी।” हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को घटना के बाद अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, सोमवार सुबह उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिये उसे दिल्ली भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार लड़की जीवन रक्षक प्रणाली पर थी। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने बताया कि था कि वारदात के दौरान लड़की का गला भी दबाया गया था जिससे उसकी जुबान बाहर आ गई थी और कट गई थी। लड़की की हालत काफी गंभीर थी इस कारण उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button