Breaking NewsNational

गज़ब की दिलेरी, महिला जवान ने ट्रैक पर कूदकर बचाई यात्री की जान

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला जवान की दिलेरी ने रेल ट्रैक पर बेसुध पड़े अधेड़ उम्र के इंसान की जान बचा ली। यह घटना मुंबई के ग्रांड रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। यहां प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा शख्स अचानक गश खाकर रेल पटरी पर जा गिरा। तभी सामने से लोकल ट्रेन आ रही थी। इसी बीच एक महिला जवान बिजली की फुर्ती से रेल ट्रैक पर कूदी और उस व्यक्ति की जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि वह यात्री प्लेटफॉर्म पर चक्कर खाकर चलते चलते ट्रैक पर गिर गया। तभी सामने से आ रही MSF यानी कि महाराष्ट्र सिक्युरिटी फोर्स की महिला जवान लता बंसोले ने जैसे ही यात्री को लड़खड़ाकर गिरते हुए देखा। वो भागती हुई उस तक पहुंची और ट्रैक ओर कूद गई। तभी सामने से एक लोकल ट्रेन अपनी स्पीड में आ रही थी।

लता ने एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर अधेड़ उम्र के उस व्यक्ति को पहले ट्रैक से साइड किया फिर लोकल ट्रेन को भी  रुकने के लिए मोटर मैन को इशारा किया। आखिर कार मोटर मैन ने भी महिला जवान को दूर से देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक मारा। बुजुर्ग व्यक्ति से महज चंद फीट दूर ट्रेन रुक गयी और उस व्यक्ति की जान बचा ली गयी।

Advertisements
Ad 13

बताया जा रहा है कि साहस दिखाने वाले युवक का नाम ईरानी कैझाद है। उसने लता के साथ रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई कैलाश चंद की उस शख्स को ट्रैक से हटाने में मदद की। बाद में उस व्यक्ति को पटरी से उठाकर प्लेटफार्म पर लाया गया और उसे फर्स्ट एड दिया गया। फिर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्टेशन पर हुई यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button