Breaking NewsUttarakhand

लोगों की सेवा और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से बनी हूं पार्षद : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करवाने की योजनाओं पर वे काम कर रही हैं जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा और वार्ड के अन्य रुके हुए कार्यों को भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड के विकास और जनता की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर नज़र आती हैं। उनका कहना है कि लोगों की सेवा और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से ही वे पार्षद बनी हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि जनता की सेवा करने की शिक्षा और प्रेरणा उन्हें अपने पिता पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर से मिली है। उनसे ही सीख लेकर वे जनसेवा कर रही हैं और पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए इंदिरा कॉलोनी वार्ड का विकास कर रही हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर जनता के सुख-दुःख में लोगों के साथ खड़ी नज़र आती हैं और जनसमस्याओं को दूर कर क्षेत्र वासियों को राहत पहुंचाने के सभी प्रयास करती दिखाई देती हैं। यही नहीं वे क्षेत्र में होने वाले सभी धार्मिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करती हैं और इन धार्मिक आयोजनों के लिए अपना सहयोग भी प्रदान करती हैं।

वार्ड में कोई भी समस्या होने पर एवं क्षेत्र वासियों की तकलीफों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर पार्षद वंशिका सोनकर तत्काल मौके पर पहुंच कर सुध लेती हैं और लोगों की परेशानियों को हल करने की हर संभव कोशिश करती हैं। वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए उन्हें राजपुर रोड विधायक खजान दास जी एवं देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल जी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करवाने की योजनाओं पर वे काम कर रही हैं जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा और वार्ड के अन्य रुके हुए कार्यों को भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की प्रत्येक समस्या पर नज़र बनाये हुए हैं और लोगों की शिकायतों को भी सुन रही हैं। सभी की समस्याओं का जल्द ही निवारण किया जाएगा, बस अपना धैर्य और विश्वास बनाए रखें। हम सभी क्षेत्रवासी मिलकर इंदिरा कॉलोनी को एक ‘आदर्श वार्ड’ बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button