Breaking NewsSports

आंद्रे रसेल ने किया IPL से रिटायरमेंट का ऐलान, लेकिन निभाएंगे यह जिम्मेदारी

आंद्रे रसेल की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। रसेल ने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उनका KKR में करियर समाप्त हो गया है।

Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने बड़ा ऐलान किया है। IPL 2026 के ऑक्शन से पहले रसेल ने रिटायरमेंट की घोषणा की है। रसेल ने IPL को अलविदा कह दिया है। रसेल 2014 से कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR से जुड़े थे। वहीं, IPL में अपना पहला सीजन साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। 2 साल दिल्ली में बिताने के बाद रसेल कोलकाता में शामिल हुए और 10 से भी ज्यादा समय तक टीम का हिस्सा रहे। रसेल, वेंकटेश अय्यर के साथ KKR द्वारा रिलीज किए गए बड़े नामों में से एक थे। IPL ऑक्शन में KKR के पास INR 64.3 करोड़ के साथ सबसे मजबूत पर्स होगा।

रसेन ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

रसेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। रसेल ने लिखा- नमस्ते, KKR फैंस। वह आज आपको यह बताने आए हैं कि उन्होंने IPL से रिटायर होने का फैसला कर लिया है। वह अभी भी दुनिया भर की अलग-अलग लीग और दूसरी सभी KKR फ्रेंचाइजी के लिए खेलता रहेंगे। उन्होंने IPL में शानदार समय बिताया और उनकी टीम से शानदार यादें जड़ी हैं, छक्के मारना, गेम जीतना, MVP हासिल करना…जब उन्होंने यह फैसला किया, तो उन्हें लगा कि इस समय यह सबसे अच्छा फैसला था। वह कमजोर नहीं पड़ना चाहते, वह अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहते हैं। रिटायर होना तब सबसे अच्छा होता है जब फैंस पूछें “क्यों? तुममें अभी भी कुछ और बाकी है। तुम अभी भी थोड़ा और खेल सकते थे।” बजाय इसके कि “हां, तुम्हें यह सालों पहले कर लेना चाहिए था।”

Advertisements
Ad 26

उन्होंने आगे कहा कि जब आप सोशल मीडिया पर होते हैं, तो आप खुद को अलग-अलग जर्सी (दूसरी टीमों की) में फोटोशॉप करते हुए देखते रहते हैं। उन्हें खुद को पर्पल और गोल्ड के अलावा किसी और रंग में देखकर अजीब लगा और ये विचार उनके दिमाग में घूमते रहे, जिसने उन्हें कुछ रातों तक सोने नहीं दिया। जब उन्होंने यह नाम सुना – ‘पावर कोच’, ​​तो उन्हें लगा कि यह आंद्रे रसेल के बारे में सबसे अच्छे से बताता है, क्योंकि जब वह बैटिंग करते हैं तो पावर नजर आती है, जब वह बॉल हाथ में लेते हैं, तो फील्ड में एनर्जी दिखती है। वह किसी भी डिपार्टमेंट में मदद कर सकते हैं।

गेंद और से बल्ले दिखाया दम

आंद्रे रसेल का IPL में करियर शानदार रहा। उन्होंने 140 मैचों की 115 पारियों में 28.20 के औसत और 174.17 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए। गेंद से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। IPL की 121 पारियों में रसेल ने 123 विकेट चटकाने का कारनामा किया। IPL के पिछले सीजन उनके बल्ले से 10 पारियों में 167 रन आए थे। वहीं, बतौर गेंदबाज 9 पारियों में 8 विकेट IPL 2025 में चटकाए थे। रसेल 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाली KKR टीम का हिस्सा थे। साल 2019 में वह IPL के सबसे वैल्यूएबल प्लेयर भी बने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button