Breaking NewsUttarakhand

होलिका दहन के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘होलिका दहन’ के इस पावन अवसर पर आपके जीवन के सारे दुःख, परेशानियां एवं सभी कष्ट होलिका दहन की अग्नि में जलकर राख हो जाएं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व ‘होलिका दहन’ के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व ‘होलिका दहन’ के शुभ अवसर पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन त्योहार पर आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं धन-वैभव का आगमन हो। आप सभी को अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की विजय के प्रतीक ‘होलिका दहन’ की हार्दिक बधाई।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘होलिका दहन’ के इस पावन अवसर पर आपके जीवन के सारे दुःख, परेशानियां एवं सभी कष्ट होलिका दहन की अग्नि में जलकर राख हो जाएं और आप सभी के जीवन में खुशियों का आगमन हो।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी आपसी बैर एवं भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएं और आपसी सौहार्द कायम रखते हुए मिलजुलकर होली के पावन पर्व को मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button