Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

अनिल और जया संग दून पंहुचे बिग बी

देहरादून। क्रिकेट के मैदान और सिनेमा की चकाचौंध से दूर उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां बिता रहे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज शादी का एलान कर सकते हैं।

इसके चलते आज बिग बी अमिताभ बच्चन जया बच्चन और रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनको देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन वह मुकेश अंबानी के साथ एयरपोर्ट से निकलकर कारों के काफिले में नरेंद्र नगर स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हो गए।

बात दें कि हरिद्वार के पास अंबूवाला स्थित अनंत धाम में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म पीके और विराट कोहली की सफलता के लिए रुद्राभिषेक करने आ चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक तब उन्होंने विराट के साथ आने का वायदा किया था। रात को दोनों सितारों ने करीब दो घंटे तक गुरु के साथ मंत्रणा की। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा अर्चन के साथ ही यज्ञ में भाग लिया और आश्रम की परिक्रमा भी की।

Advertisements
Ad 27

जानकारी के अनुसार विराट-अनुष्का यहां अकेले ही आए। परिजन उनके साथ नहीं थे। कार्यक्रम की गोपनीयता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आश्रम के ज्यादातर सेवकों को भी छुट्टी दे दी गई थी।

अनंत बाबा ने स्वीकार किया कि दोनों आश्रम आए थे। हालांकि सगाई अथवा विवाह के संबंध में किसी तरह की टिप्पणी नहीं की। कहा कि विराट-अनुष्का ने आश्रम में कुछ समय बिताया। अनंत बाबा ने कहा कि वे दोनों सितारों का सिर्फ मार्गदर्शन करते हैं, निजी मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करते।

विंटर लाइन देख हुए अभिभूत:-
विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का कुदरत के सानिध्य का भरपूर लुत्फ ले रहे हैं। दोनों ने होटल के सनसेट प्वाइंट से विंटर लाइन (पहाड़ के पीछे उगते अथवा डूबते सूरज की रोशनी में क्षितिज का विहंगम दृश्य) का आनंद लिया। दोनों ने दिन की शुरुआत जिंजर टी से की और इसके बाद होटल के भीतर ही 650 मीटर लंबे जागिंग ट्रैक पर सैर के लिए निकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button