Breaking NewsNational

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, पढ़िये पूरी खबर

नोएडा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर के बरौम इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के तलाशी दल हेलिकॉप्टर के चालक दल के बचाव के लिए बर्फीले इलाके में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक हादसे के कारण और किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ये हेलीकॉप्टर गुरेज के तुलैल इलाके में अपनी नियमित उड़ान पर था। इसी बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसका संपर्क टूट गया। कुछ देर बाद जानकारी मिली की हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना की सूचना पाकर भारतीय सेना और वायुसेना की एक टीम को तुरंत गुजरान नाला इलाके में रेस्क्यू के लिए भेजा गया।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के एक बर्फीले पहाड़ से टकराने के कारण ये दुर्घटना का शिकार हो गया। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर के पायलट और सह-पायलट समय रहते इससे बाहर निकल आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button