Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिज़ाज, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने पहाड़ी जिलों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के साथ भूस्खलन और सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों में आवाजाही पहले ही प्रभावित है।

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।

Advertisements
Ad 29

राज्य में 108 सड़क बंद

राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते बृहस्पतिवार को 108 सड़कें बंद रहीं। अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में 11, चमोली में 16 मार्ग बंद हैं। चंपावत में एक, देहरादून में पांच, नैनीताल में 23, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 10 और उत्तरकाशी में सात मार्ग बंद हैं। इन मार्गाें के बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button