Breaking NewsEntertainment

चकाचौंध से दूर, आध्यात्मिक दौरे पर फेमस एक्टर भक्ति में हुए लीन

'हाईवे', 'बच्चन पांडे' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दिल जीतने वाले सहर्ष शुक्ला अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोदान' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘हड्डी’ में ‘जोगी’ का किरदार निभाकर पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रहे एक्टर सहर्ष शुक्ला ने अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया है। सहर्ष हड्डी से पहले ‘हाईवे’ में ‘गोरू’, ‘छिछोरे’ में ‘बेवड़ा’ और अक्षय कुमार-कृति सेनन स्टारर ‘बच्चन पांडे’ में ‘कांडी’ के किरदार से सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब सहर्ष शुक्ला अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोदान’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर आध्यात्मिक दौरे पर निकले हैं, जिन्होंने हाल ही में  ‘तपोभूमि’ गोवा गुरुपीठ के दर्शन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button