Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में लव जिहाद को लेकर हुआ हंगामा, जाने क्या है मामला

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लव जिहाद को लेकर काफी हंगामा बरपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे समुदाय के एक लड़के के साथ लड़की चली गई। जिस पर लड़की के परिजन थाने पहुंच गए और खूब हंगामा किया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर रात 19 वर्षीय लड़की दूसरे समुदाय के 24 वर्षीय लड़के के साथ चली गई। बुधवार की सुबह लड़की के परिजन आईएसबीटी चौकी पहुंचे और लव जिहाद का मामला बताकर खूब हंगामा किया।

Advertisements
Ad 27

बताया गया कि लकड़ी उक्त लड़के के साथ एक बार पहले भी चली गई थी। वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि दोनों बालिग हैं और परिजनों की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button