Breaking NewsEntertainment

बादशाह का ईशा रिखी संग हुआ तलाक, शादी के मात्र 5 महीने में ही टूटा रिश्ता

बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान किया है। सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने और ईशा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

Bollywood News: रैपर बादशाह की मार्च 2026 में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिसके बाद पता चला कि सिंगर ने गुपचुप दूसरी शादी कर ली है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद भी बादशाह ने इस शादी पर चुप्पी साधे रखी। पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ बादशाह की शादी की तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। लेकिन, शादी के 3 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें भी आने लगीं। ईशा रिखी ने जुलाई में एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद तलाक की सुगबुगाहट शुरू हो गई और अब एक पोस्ट शेयर करते हुए बादशाह और ईशा रिखी ने अपने तलाक का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ शादी के मात्र 5 महीने में ही बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता भी खत्म हो गया।

बादशाह ने ईशा रिखी से तलाक का किया ऐलान

बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त को अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने साफ किया कि दोनों ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। बादशाह ने अब तक अपनी शादी से जुड़ी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी और न ही इस रिश्ते प कभी खुलकर बात की, लेकिन अब उन्होंने ये पोस्ट शेयर करते हुए अपने तलाक का ऐलान कर दिया है और इस खबर ने उनके फैंस को भी चौंका दिया है।

Badshah

बादशाह-ईशा रिखी का पोस्ट

Advertisements
Ad 29

बादशाह ने अपने जॉइंट पोस्ट में लिखा- ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला हम दोनों ने आपसी सम्मान के साथ लिया है, और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मुद्दे पर ये हमारा इकलौता बयान होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।’

बादशाह ने रिश्ते को रखा प्राइवेट

बता दें, अब तक बादशाह ने ईशा रिखी से अपनी दूसरी शादी को प्राइवेट रखा था। बादशाह और ईशा दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कभी भी पब्लिकली खुलकर बात नहीं की और न ही आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान किया। हालांकि, ईशा की मां ने जरूर इनकी शादी की तस्वीरें-वीडियो पोस्ट किए थे, जो बाद में ईशा ने भी शेयर कीं। पिछले दिनों ईशा के कुछ पोस्ट्स इस ओर इशारा जरूर कर रहे थे कि उनके और बादशाह के बीच सब ठीक नहीं है। उन्होंने जुलाई और अगस्त में कुछ इमोशनल पोस्ट शेयर किए थे, जिसके बाद से ही बादशाह के साथ उनके तलाक की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button