Breaking NewsUttarakhand

बैंक एकाउंट को राशनकार्ड से लिंक करने के दिए निर्देश

देहरादून। राज्य खाद्य योजना के साथ अंत्योदय योजना के कार्डधारकों का बैंक एकाउंट नंबर राशनकार्ड के साथ लिंक करने के लिए कवायद तेज हो गई है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने जिलाधिकारियों को 30 सितंबर तक दोनों योजनाओं के अंतर्गत सभी बैंक एकाउंट नंबर को राशनकार्ड के साथ लिंक करने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद केंद्र सरकार को सब्सिडी स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। छह सितंबर को आयोजित कैबिनेट मीटिंग में राज्य खाद्य योजना के तहत दिए जाने वाली राशन और अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को मिलने वाली चीनी के मूल्य के बराबर धनराशि नवंबर से कार्डधारकों के खाते में डालने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।

Advertisements
Ad 29

राज्य खाद्य योजना के तहत प्रत्येक राशनकार्ड पर 8.60 रुपये प्रतिकिलो की दर से पांच किलो गेहूं और 15 रुपये प्रतिकिलो की दर से 10 किलो चावल दिया जाता है। इस योजना के तहत लगभग 11 लाख कार्डधारक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button