Breaking NewsUttarakhand

बेलगाम वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

देहरादून। थाना केंट क्षेत्र में गुरुवार की सुबह चकराता रोड पर सुरभि होटल के पास प्रात: 8:30 बजे एक अज्ञात वाहन द्वारा एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में राहगीर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को आसपास के लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल पंहुचाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान मोहसीन पुत्र सुल्तान अंसारी निवासी मित्रलोक कॉलोनी, देहरादून उम्र – 50 वर्ष, के रुप में हुई।

Advertisements
Ad 29

आसपास के लोगों के अनुसार टक्कर मारकर घायल करने के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर तेजी से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से 108 के माध्यम से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां उपचार के दौरान मोहसिन उपरोक्त की रात्रि में मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button