Breaking NewsEntertainment

बेटे को दिया जन्म लीजा हैडन ने

मुंबई। अभिनेत्री एवं मॉडल लीजा हैडन और उनके पति डीनो लालवानी के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। यह उनका पहला बच्चा है। लीजा ने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म की खबर अपने प्रशंसकों से साझा की।

Advertisements
Ad 27

‘क्वीन’ की अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अस्पताल के सामने अपने बेटे को गोद में लिए पति के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

 उन्होंने लिखा, ‘‘जैक लालवानी..का जन्म 17 मई 2017 को हुआ।’’ लीजा ने पिछले साल अक्तूबर में डीनो से साथ शादी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button