Breaking NewsUttarakhand

महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें सादर नमन: डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के महान क्रांतिकारी, महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन। वह न केवल हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता के नायक थे, बल्कि वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाकर केंद्र सरकार ने जनजातीय नायकों के योगदान को उचित सम्मान दिया है। आप सभी को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

डॉ. अभिनव कपूर ने बिरसा मुंडा को ‘देश का महान सपूत’ बताते हुए कहा कि आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। देश के महान क्रांतिकारी, महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन। वह न केवल हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता के नायक थे, बल्कि वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button