Breaking NewsNational

भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

नौशेरा  पाकिस्‍तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए गुरुवार को एलओसी से सटे कश्‍मीर के कुछ क्षेत्रों में अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्‍तान की ओर से सुबह 7.30 बजे से कश्‍मीर के नौशेरा व कृष्‍णा घाटी में गोले दागे जा रहे हैं वहीं राजौरी और पुंछ में मोर्टार से हमला किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पाक ने नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों, आटोमैटिक्स, 82 मिमी और 120 मिमी मोर्टारों के साथ गोलीबारी की शुरूआत की है। इसके जवाब में भारतीय सेना भी प्रभावी तरीके से गोलीबारी कर रही है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

Advertisements
Ad 29

उल्‍लेखनीय है कि गत 13 मई को पाकिस्‍तानी सैनिकों ने रिहायशी जगहों और नौशेरा में मोर्टार से गोलीबारी की जिसमें दो नागरिकों की मौत और तीन जख्‍मी हो गए थे। 15 मई को पाक सैनिकों ने एलओसी से सटे नौशेरा सेक्‍टर में ही सीजफायर उल्‍लंघन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button