Breaking NewsUttarakhand

भारतीय मजदूर संघ ने आईडीपीएल को पुनः प्रारम्भ करने की मांग की

देहरादून। भारतीय मजदूर संघ ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, मुख्यमंत्री उत्तराखंड और सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर आईडीपीएल ऋषिकेश को पुनः प्रारम्भ करने के लिए मांग की।

इस बात की जानकारी भारतीय मजदूर संघ देहरादून के जिला मंत्री पंकज शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून व उत्तराखंड राज्य की अभूतपूर्व धरोहर हैं। जिसका वर्तमान मे उत्पादन शून्य है। वहां भयंकर महामारी मलेरिया की ओषधि बनती है जो कि हाईड्रोक्सीक्लोरोक्विन कि COVID-19 के इलाज में भी कारगर है एवं जिसकी विदेशों में भी बेहद मांग है।

Advertisements
Ad 29

आईडीपीएल ऋषिकेश के पुनः शुभारम्भ होने से महामारी की दवाई के साथ-साथ बहुत से बेरोजगार युवकों को रोजगार भी मिल सकेगा। उत्तराखंड ओर देश का नाम रोशन होगा।

उन्होंने बताया कि एक और पत्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी दिया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश ओर दिल्ली का उदाहरण देकर सभी सरकारी व प्रावेईट स्कूलों की मार्च से जून की फीस माफ़ करने की अपील की गयी। ताकि मजदूर ओर आम आदमी को इस करोंना महामारी के समय मे कुछ राहत मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button