Breaking NewsUttarakhand

भारतीय मजदूर संघ ने किया आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के संबोधन को सुनने का आह्वान

देहरादून। भारतीय मजदूर संघ देहरादून उत्तराखंड ने स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के देश के नाम दिये जाने वाले सन्देश को सुनने का आह्वान किया है।

भारतीय मजदूर संघ देहरादून के जिला मंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि आज हमारा देश भारत विश्वव्यापी करोंना महामारी से लड़ रहा है। एसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी के राष्ट्रहित मे 03 मई 2020 तक पूरे देश में लॉक डाउन किया हुआ है। जिसका पूरे देश ने तहेदिल से स्वागत कर अनुसरण किया।

उन्होंने कहा कि कल दिनांक 26 अप्रैल 2020 (रविवार) को साय 5:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत देश के नाम अपना संदेश देगे। सभी जानते है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज संसार का प्रथम सर्वश्रेष्ठ समाज-सेवक संगठन है। जो हर समय राष्ट्रीय विपत्ति मे देश ओर सरकार के साथ खडा है।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जी का देश के नाम संदेश सभी नेशनल टीवी नल सीधा प्रसारण 26 अप्रैल 2020 को 5 बजे किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हम भारतीय मजदूर संघ देहरादून उत्तराखंड के सभी सदस्यगण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस पहल का स्वागत करते हैं व सभी कार्यकर्ताओं से और आम जनता से विनती करते हैं कि मोहन भागवत जी के राष्ट्र के नाम संदेश को अवश्य सुने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button