Breaking NewsUttarakhand

लॉकडाउन में भी जान पर खेलकर आमजन को सेवाएं दे रहे हैं विद्युत विभाग के कर्मचारी

देहरादून। उत्तराखंड में लॉकडाउन है ऐसे में आम जनता को किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर बात की जाये स्ट्रीट लाइट की तो देहरादून का नगर निगम पूरी तरह से मुस्तैद है और शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को शिकायत आने पर तुरंत ठीक भी किया जा रहा है। नगर निगम के विद्युत विभाग के इंचार्ज रणजीत राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में अंधेरा न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।

राणा ने बताया कि शहर के अस्पताल, पुलिस चौकी, थाने, कचहरी के अलावा मुख्य मार्गों की लाइट को प्राथमिकता के तौर पर ठीक किया जाये वही इस दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्य करने की हिदायत दी गयी है।

Advertisements
Ad 27

साथ ही उन्हें मास्क, ग्लब्स, सेनिटाइजर और उपकरण की किट उपलब्ध करायी गयी है। इसके अलावा कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए कार्य करने को कहा गया है। इधर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में विद्युत पोल लगाने का कार्य भी किया जा रहा है।

देखिए वीडियो:

[wonderplugin_gallery id=”83″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button