Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में महंगी हुई शराब, बढ़े पेट्रोल-डीजल के भी दाम

देहरादून। कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच गुरुवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सरकार ने जहां एक ओर शराब के दामों में वृद्धि की है, वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

सरकार के फैसले के बाद आबकारी विभाग ने शराब मूल्य वृद्धि का निर्णय लिया है। ऐसी विदेशी शराब जो भारत मे बनती है वह 20 रुपये से 200 रुपये तक महंगी होगी। ओवरसीज विदेशी मदिरा 475 रुपये प्रति बोतल रहेगी।

Advertisements
Ad 27

देशी मदिरा में 20 रुपये की वृद्धि हुई है। सरकार को इससे कुल 250 करोड़ रुपये के राजस्व का लाभ होगा। वहीं, पेट्रोल की कीमत 74.55 रुपये और डीजल 64.17 रुपये कर दिया गया है।

उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिए गए प्रमुख फैसले:

  • उत्तराखंड में पेट्रोल दो रुपये और डीजल के दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया गया।
  • शराब के दामों में तीन कैटेगरी में वृद्धि की गई है जो 20 रुपये से लेकर 425 रुपये के बीच है।
  • हेल्थ केअर टैक्स के नाम पर बढ़ाये गये शराब के दाम
  • उत्तराखंड लौटने वाले प्रवासियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू होगी।
  • हरिद्वार में अस्थि विसर्जन पर लगी रोक हटा दी गई है।
  • उद्यमियों को ऋण सब्सिडी में लाभ मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button