Breaking NewsUttarakhand

‘विश्व श्रमिक दिवस’ के अवसर पर पार्षद वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आज हम अपने आसपास जितनी भी तरक्की देखते हैं, वह मेहनती व कर्मठ श्रमिकों के कारण ही संभव हो पायी है। अपने कठिन परिश्रम एवं सामर्थ्य से राष्ट्र की विकास यात्रा को नवीन आयाम देने वाले समस्त श्रमिकों को सादर नमन।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व श्रमिक दिवस’ के अवसर पर देश के सभी श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी कर्मठ श्रमिक भाइयों एवं बहनों को विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी के परिश्रम, समर्पण एवं त्याग से सशक्त, प्रगतिशील एवं विकसित भारत का लक्ष्य साकार हो रहा है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि हमारे श्रमिकों के श्रम से भारत का नव निर्माण हो रहा है। अपने अथाह परिश्रम और समर्पण से हमारे श्रमिक भाई-बहनों ने स्वर्णिम राष्ट्र और राज्य की आधारशिला रखी है। हमारे श्रमिकों ने अपना अतुलनीय योगदान देकर हमें उन्नति के रास्ते पर लाने का कार्य किया है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने श्रमिक दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल 1 मई को देश-दुनिया में श्रमिक (मजदूर) दिवस मनाया जाता है। मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल एक मई का दिन इनको समर्पित होता है। जिसे लेबर डे, श्रमिक दिवस, मजदूर दिवस एवं मई डे के नाम से जाना जाता है। मजदूर दिवस का ये दिन ना केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है बल्कि इस दिन मजदूरों के हक के प्रति आवाज भी उठाई जाती है। जिससे उन्हें समान अधिकार मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज हम अपने आसपास जितनी भी तरक्की देखते हैं, वह मेहनती व कर्मठ श्रमिकों के कारण ही संभव हो पायी है। अपने कठिन परिश्रम एवं सामर्थ्य से राष्ट्र की विकास यात्रा को नवीन आयाम देने वाले समस्त श्रमिकों को सादर नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button