Breaking NewsNational

लखीमपुर खीरी में तनाव, कर्फ्यू लागू

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद फैले तनाव के मद्देनजर गुरुवार रात कर्फ्यू लगा दिया गया।

Advertisements
Ad 27

जिलाधिकारी आकाशदीप ने आज यहां बताया कि गुरुवार रात सोशल मीडिया पर दो छात्रों द्वारा कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला एक वीडियो वायरल किए जाने के बाद दो समुदायों में तनाव पैदा हो गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान देर रात गोलीबारी भी हुई जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। जिलाधिकारी ने बताया कि हालात के मद्देनजर जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मामले में आरोपी दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button