Breaking NewsEntertainment

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये पॉलिटिकल-थ्रिलर ड्रामा, रिलीज होते ही छाई फिल्म

निविन पॉली की पॉलिटिकल थ्रिलर 'प्रतिछाया' ओटीटी पर आ गई है। बी उन्नीकृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब घर बैठे देखा जा सकता है।

Entertainment News: इस हफ्ते सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। अगर आप रोमांटिक या हॉरर के अलावा कुछ धमाकेदार देखने की सोच रहे हैं तो मलयालम एक्टर निविन पॉली की नई पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘प्रतिछाया’ देख सकते हैं, जिसमें उनके साथ बालचंद्र मेनन, सबिता आनंद जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। यह फिल्म 26 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे मिले-जुले रिव्यू मिले थे, लेकिन अब आप इस फिल्म का मजा घर बैठे उठा सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

प्रतिछाया की कहानी

Advertisements
Ad 27

बी उन्नीकृष्णन द्वारा लिखी और निर्देशित ‘प्रतिछाया’ एक पिता और बेटे की कहानी है, जिनके जीवन विरासत और महत्वाकांक्षा को लेकर आपस में टकराते हैं। यह फिल्म सत्ता की कीमत को दिखाती है और यह सवाल उठाती है कि पैसे और पद-प्रतिष्ठा से परे सच्ची सफलता का असल मतलब क्या है। इसमें निविन पॉली और बालचंद्र मेनन के अलावा, इस फिल्म में शरफ यू दीन, हरीश्री अशोकन, ऐन ऑगस्टीन, साईकुमार, मनियनपिल्ला राजू, निशांत सागर और सबिता आनंद भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

निविन पॉली का वर्क फ्रंट

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो निविन पॉली को आखिरी बार फैमिली थ्रिलर ‘बेबी गर्ल’ में लिजोमोल जोस और संगीत प्रताप के साथ देखा गया था। इससे पहले वह कॉमेडी ड्रामा ‘सर्वम माया’ में भी नजर आए थे, जिसे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। निविन पॉली को ‘प्रेमम’, ‘बैंगलोर डेज़’, ‘एक्शन हीरो बीजू’ और ‘नेरम’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button