Breaking NewsNational

दिल्ली में दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, खत्म हुआ वीकेंड कर्फ्यू !

नई दिल्ली। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है। देश की राजधानी में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया था। साथ ही बाज़ारों में ऑड-ईवन सिस्टम को लेकर दुकानदारों को काफी दिक्कत हो रही है जिसके कारण विरोध भी कर रहे थे। उपराज्यपाल से सिफारिश करने बाद अब दिल्ली सरकार ने कर्फ्यू खत्म करने का फैसला लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू को हटाने के लिए उपराज्यपाल को सिफारिश भेजी। इसके बाद दोपहर में डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि वीकेंड कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। बाजारों में ऑड-ईवन सिस्टम को हटा दिया गया है। साथ ही निजी कार्यालयों को 50% क्षमता पर संचालित करने की अनुमति दे दी है।

Advertisements
Ad 29

उपराज्यपाल दिल्ली सरकार की इन सिफारिशों को मंजूरी देने के बाद नए कोरोना नियम कल से लागू हो सकते हैं। इससे दुकानदारों, ऑफिस वर्कर और आम लोगों को भी काफी हद तक राहत मिलेगी। बता दें, दिल्ली में 8 जनवरी से वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button