Breaking NewsNational

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, पढ़िए पूरी खबर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले के डांगीवाचा इलाके में सुरक्षाबलों ने अल-बद्र के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद के अलावा कैश भी बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान वारेश कामरान तांत्रे, अमीर सुल्तान वानी और तारिक अहमद भट्ट के तौर पर हुई है।

Advertisements
Ad 27

सुरक्षाबलों ने इन तीनों आतंकवादियों के पास से एके -47 राइफल,  पिस्टल, जिंदा कारतूस समेत अन्य हथियार और विस्फोटों के अलावा दो लाख रुपए कैश बरामद किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button