Breaking NewsUttarakhand

बाइक की टक्कर से चोटिल हुए हरीश रावत

देहरादून। तेज़ रफ़्तार से आते हुए एक बाइक सवार ने अपने घर के बाहर टहल रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को जोरदार टक्कर मार दी जिससे हरीश रावत को कई जगह पर चोट लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बीती शाम लगभग 8:30 बजे अपने घर के गेट से बाहर टहल कर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक एक बाइक सवार ने तेज़ गति से आकर पूर्व सीएम रावत को टक्कर मार दी। घटना में हरीश रावत के कई जगह मामूली चोटें आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार नशे की हालत में था, जिसने सड़क के किनारे अपने साथियों सहित टहल रहे हरीश रावत को जोर की टक्कर मार दी। अगर उनके साथ मौजूद अन्य लोग बाइक को नही रोकते तो शायद बड़ी घटना घटित हो सकती थी, लेकिन गनीमत है कि रावत किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए।

 

images (1)

 

वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी गेट के अंदर से सब कुछ देखते रहे। उन्होंने अपना फर्ज और मानवता को भूलकर बाहर निकलना भी उचित नही समझा, जबकि बाइक सवार नशेड़ी को अन्य लोगों ने पकड़ा पर हरीश रावत ने दया दिखाते हुए उसे माफ कर दिया और उसे छोड़ देने को कहाँ जिसका फायदा उठाकर बाइक सवार फ़ौरन वहां से रफूचक्कर हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button