Breaking NewsNational

बीजेपी नेता ने महिला पत्रकारों को लेकर की अभद्र टिप्पणियां

चेन्नई। नगर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला पत्रकार के गाल छूने की वजह से उपजे विवाद के बाद तमिलनाडु के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने माफी मांगी थी। हालांकि, इसके एक दिन बाद वरिष्ठ बीजेपी नेता एस. वी. शेखर ने गुरुवार को एक विवादास्पद फेसबुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने महिला पत्रकारों को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं। शेखर के फेसबुक पोस्ट का शीर्षक था, ‘मदुरई यूनिवर्सिटी, गवर्नर ऐंड द वर्जिन चीक्स ऑफ ए गर्ल।’ इस पोस्ट में बीजेपी नेता ने दावा किया कि कोई भी महिला बड़े लोगों के साथ सोए बिना न्यूज रीडर या रिपोर्टर नहीं बन सकती। बता दें कि चेन्नई के पत्रकारों ने शेखर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ये पत्रकार शुक्रवार को बीजेपी राज्य मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।

फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘हाल ही में की गई शिकायतों से कड़वी सच्चाई बाहर आ चुकी है। इन (गाली) महिलाओं ने गवर्नर पर सवाल उठाए हैं। मीडिया के लोग तमिलनाडु के तुच्छ, नीच और असभ्य जन हैं। कुछ अपवाद हैं। मैं सिर्फ उनकी इज्जत करता हूं अन्यथा तमिलनाडु की पूरी मीडिया अपराधियों, धूर्तों और ब्लैकमेलर्स के हाथ में है।’ शेखर ने फेसबुक पोस्ट की शुरुआत में इसका क्रेडिट ‘थिरूमलाई एस’ नाम के शख्स को दिया है। शेखर ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि थिरूमलाई अमेरिका में एक ‘धुर बीजेपी समर्थक’ है। उन्होंने बताया, ‘अमेरिका जाने के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं।’ शेखर ने आगे कहा, ‘शेयर करने से पहले मैंने पोस्ट पूरी तरह से नहीं पढ़ी। मैं कभी किसी को गाली नहीं दूंगा। मैं उस पोस्ट को डिलीट करना चाहता था, लेकिन फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया है। मैं अगले 24 घंटे तक फेसबुक अकाउंट नहीं खोल सकता।’

Advertisements
Ad 27

बता दें कि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा एक महिला पत्रकार के गाल छूने पर बड़ा विवाद हो गया था। इसके बाद राज्यपाल ने महिला पत्रकार को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी थी। राज्यपाल ने लिखा कि महिला पत्रकार उनकी पोती के समान है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह भी पत्रकारिता के पेशे से 40 सालों तक जुड़े रहे। घटना मंगलवार की है, जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यन ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से सवाल पूछा था। इस पर राज्यपाल ने जवाब न देते हुए महिला पत्रकार का गाल छू लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button